ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 83 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिये गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इस मार्ग का निर्माण होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मेरठ और बुलंदशहर सहित 22 जिलों के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसके साथ ही उत्तराखंड के लोगों को भी एयरपोर्ट पहुंचने में लाभ मिलेगा। लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का सर्वे कर लिया गया है। सर्वे में लिंक एक्सप्रेस वे के लिए तैयार संरेक्षण एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिगृहीत जमीन से गुजर रहा है।
जेवर में बन रहा देश का सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे
यमुना प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है। प्राधिकरण के पत्र के बाद लिंक एक्सप्रेस वे के एलाइन्मेंट में बदलाव किया जा सकता है। जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे को सड़क कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न विकल्प तैयार हो रहे हैं।

