याशिका चौहान का रालोद से टिकट ना होने पर भारी नारजगी
मुजफ्फरनगर,चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय गुर्जर महासभा भारत ने कहा कि पूरे जिले में एक मात्र सीट मीरापुर विधानसभा थी जिस पर बीजेपी पार्टी गुर्जर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाती थी वो भी बीजेपी पार्टी ने गुर्जर समाज से गठबंधन के नाम पर छीन ली। जिससे पूरे गुर्जर समाज में रोष है और गुर्जर समाज इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा और एक पंचायत कर आगे की रणनीति पर योजना बनाएगा ओर बातों बातों में उन्होंने संकेत दिए कि गुर्जर समाज कोई निर्दलीय उम्मीद्वार उतार सकता है। जिस तरह से बीजेपी ने अपनी ही पार्टी के गुर्जर नेताओं को नजरअंदाज किया है वह कहीं पार्टी को भारी न पड़ जाए। चौ• रविंद्र सिंह गुर्जर ने हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पूर्व मंत्री संजीव बालियान का भी विरोध किया था और गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर गुर्जर समाज को जागरुक किया था उसका यह नतीजा निकला कि संजीव बालियान को हार का मुंह देखना पड़ा। इस प्रकरण से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि जिला मुजफ्फरनगर का गुर्जर समाज एक साथ है और जिस तरह से पिछले 10 साल के कार्यकाल में बीजेपी ने समाज की अनदेखी की है उसे समाज नाराज है क्योंकि एक भी गुर्जर नेता ना संगठन में ना सरकार में किसी भी मुख्य भूमिका में नहीं हैं। बीजेपी ने गुर्जर समाज को गठबंधन की भेंट चढ़ा दिया है गठबंधन आज है कल नहीं इसको देखते हुए समाज पूरी ताकत से बीजेपी का ईलाज करेंगे और पार्टी आलाकमान तक अपनी नाराजगी को पहुंचने के लिए गठबंधन प्रत्याशी का विरोध करेगा।

