मुज़फ्फरनगर। आज उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने उप निर्वाचन विधानसभा एवं आगामी त्योहारो (दीपावली आदि) के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत खतौली क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 खतौली एवं थानाअध्यक्ष खतौली, की संयुक्त टीम द्वारा कतिपय दुकानों देशी शराब दुकान तिगाई, विदेशी मदिरा एवं बीयर दुकान खतौली बाईपास एवं मॉडल शॉप रोडवेज बस अड्डा (क) आदि मदिरा दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परेचजिंग करायी गयी।

टेस्ट परचेजिंग के दौरान समस्त मदिरा दुकानों पर मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही होना पायी गयी। उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा दुकानों पर मदिरा खरीदने आये हुये एवं कैन्टिन में उपस्थित उपभोक्ताओं से मदिरा के निर्धारित मूल्य पर बिक्री किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। ग्राहकों द्वारा बताया गया कि उन्हे मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही मिलती। उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा दुकानों पर कार्यरत विक्रेताओं को भी कड़ाई से निर्देशित किया गया कि विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है। किसी भी दुकान से ओवर-रेटिंग आदि के सम्बन्ध में कोई शिकायत न आने पाये। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने निरीक्षण के दौरान लाइसेंसी शराब की दुकानो के लाइसेंस, रेट, स्टॉक की भी गहनता से जांच की।

