नई दिल्ली। फिल्म निर्माता-निर्देशक शिव कुमार खुराना का 25 अक्टूबर को ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में आयु से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और उनका परिवार छोड़ गए हैं।

शिव कुमार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन किया था

शिव कुमार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन किया था। इनमें मिट्टी और सोना, फर्स्ट लव लेटर, बदनाम, बदकार. बदनसीब, बेआबरू, बेगुनाह, जालसाज, सोने की जंजीर, इंतकाम की आग जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दगाबाज, हम तुम और वह, अंग से अंग लगाएं जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती थी। वह काफी अच्छे निर्देशक माने जाते थे।

शिवकुमार खुराना ने विनोद खन्ना को फिल्मों में बतौर हीरो लिया

शिव कुमार खुराना पहले फिल्म निर्देशक थे, जिन्होंने विनोद खन्ना को बतौर हीरो साइन किया था। हम तुम और वह से पहले विनोद खन्ना फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते थे लेकिन शिवकुमार खुराना ने विनोद खन्ना की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें फिल्मों में बतौर हीरो लिया। इस फिल्म का नाम मेरे अपने था, जिसमें विनोद खन्ना ने सकारात्मक भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हम तुम और वह से पहले रिलीज हुई थी।

शिवकुमार खुराना ने विंदू दारा सिंह को भी लॉन्च किया था

शिवकुमार खुराना ने विंदू दारा सिंह को भी लॉन्च किया था। दोनों ने करण फिल्म में साथ काम किया था। शिव कुमार खुराना के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे और मृदुभाषी थे। उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 अक्टूबर को 4 और 5 के बीच मुंबई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किया गया है। शिवकुमार खुराना के निधन से बॉलीवुड में दुख की लहर छा गई है और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग लगा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed