यूपी पुलिस के सिपाही ने की गोली मारकर आत्महत्या
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुर राठी ने शनिवार की देर रात को अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम सरकारी क्वार्टर में उठाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने गंभीर पारिवारिक समस्याओं से जूझते हुए यह कदम उठाया। मृतक कांस्टेबल अंकुर राठी पुत्र जयवीर राठी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला था और मार्च 2018 में शादी हुई थी मृतक कांस्टेबल के 1 चार माह की छोटी बच्ची है, मिली जानकारी अंकुर राठी ने शनिवार रात अपने घर पर वीडियो कॉल की थी और सभी घर वालों से भी बातचीत की थी जिसके बाद उसने है खौफनाक कदम उठाया।

फाइल फोटो,मृतक कांस्टेबल

