सरकारी तालाब पर मिट्टी भराव कर कब्जा करने की थी तैयारी शिकायत पर पहुंची एसडीएम सदर

4 घण्टे गरजा प्रशासन का महाबली सरकारी तालाब को कब्ज़ा मुक्त करा फिर खुदवाया गया

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी में हाल ही में सरकारी तालाब पर भराव करके कब्जा करने की तैयारी थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा द्वारा एसडीएम सदर निकिता शर्मा को मौके पर जा पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उसी क्रम में आज एसडीएम सदर राजस्व टीम के साथ गाव मेघा खेड़ी में मौके पर पहुँची तो जांच के उपरांत शिकायत सही पाई गई, एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने वही मौके पर बुलडोजर बुलाकर सरकारी तालाब के ऊपर अवैध रूप से मिट्टी डालकर किये गए भराव कब्जे व अतिक्रमण को हटवा कर सरकारी तालाब को दोबारा से खुदवाया गया वही सरकारी जमीन पर नया कोई भी भराव निर्माण आदि न करने की चेतावनी दी गई।

वरुण शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *