मुज़फ्फरनगर,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाडा कार्यक्रम में आज प्रभारी जनपद मुजफ्फरनगर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने ग्राम रामपुर में स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ कर उपस्थित ग्रामवासियों से अपने ग्राम को स्वच्छ रखने का आह्वान किया और उन्हें स्वच्छता का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। तदोपरांत वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एसएसपी अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल, अभिषेक चौधरी, सुधीर खटीक, विपुल त्यागी, कुशवेंद्र तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

