मुज़फ्फरनगर,आज विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन कार्यक्रम किया गया जिसमें यजमान के रूप में मनोज धीमान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता धीमान व शुभम विश्वकर्मा व उसकी धर्मपत्नी श्रीमति वर्षा विश्वकर्मा यजमान एवम् पुरोहित सत्यव्रत आर्य जी रहे। इस अवसर पर बोलते हुए समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी से हम सबको कर्म करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण करके हम सभी को कर्म करने की प्रेरणा दी है उन्होंने आदि सृष्टि का निर्माण किया एवं सभी देवी देवताओं के लिए अस्त्र शस्त्रों का भी निर्माण किया। विश्वकर्मा जी ऐसे देवत्व को प्राप्त हैं जिन्हे सभी धर्म के लोग पूजते हैं। इनके अलावा धीमान सेवा संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान विश्वकर्मा चौक समिति के डॉक्टर नरेश विश्वकर्मा पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी रमेश चंद शर्मा सभासद रजत धीमान जी ने भी अपने वक्तव्य में श्री विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में देवदत्त धीमान, नरेश विश्वकर्मा, संतराम धीमान, वेद प्रकाश धीमान शिवसेना नेता, रमेश चंद, कालूराम धीमान, मास्टर रविदत्त धीमान सत्य प्रकाश धीमान, महामंत्री, नरेंद्र श्रंगी, सतीश धीमान, शिवकुमार धीमान, आनंद धीमान, अनिल धीमान, सुरेंद्र कुमार धीमान, डा0 अमन सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, सुखबीर सिंह धीमान , हरविंदर सिंह उर्फ हनी, ब्रह्मपाल धीमान, दयानंद धीमान, योगेश धीमान, वेद प्रकाश उर्फ बेदी, जयप्रकाश धीमान, सुभाष चंद्र आर्य, बिल्लू उर्फ बृजेश, सत्येंद्र विश्वकर्मा जनार्दन विश्वकर्मा परवीन और बिट्टू, अमित धीमान, मोनू धीमान, सरदार दलजीत सिंह, आशीष विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहकर रहे।
रिपोर्ट-शिवम जांगिड़

