कस्बा बुढ़ाना का युवक लव जिहाद का आरोपी
मुज़फ्फरनगर:-दिल्ली निवासी युवती लव जिहाद का शिकार हो गयी है, जिसमें आदिल नाम के मुस्लिम युवक ने अपना हिन्दू नाम आयुष बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीडिता ने बताया कि जब उसे इस बात का पता चला कि आयुष मुसलमान है और उसका नाम आदिल है, तो उसने इस बात पर एतराज जताया। इसके बाद आदिल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने हाथ में बंधा कलावा भी काट दिया।
पीडिता ने बताया कि जब आदिल उसे मिला था, तो उसके हाथ में कलावा बंधा था और उसने अपना हिंदू नाम आयुष बताया था। इसके बाद आदिल उसे जबरदस्ती अपने घर बुढाना के मौहल्ला काजीवाडा लेकर आया और उसका नाम बदलवाकर धर्म परिवर्तन कराया तथा जबरदस्ती कलमा पढवाकर रोजे भी रखवाये। पीडिता ने यह भी बताया कि वह उसके साथ रिलेशनशिप में रह रही थी और इसी दौरान गर्भवती भी हो गयी थी। आयुष उर्फ आदिल ने उसका जबरदस्ती गर्भपात भी कराया था।पुलिस ने महिला की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज,पुलिस ने अधिवक्ता व पिता,1 अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज,मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र का मामला,

