पत्रकारों को मिले पेंशन , सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं : हरेंद्र मलिक

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने मुजफ्फरनगर सांसद का किया अभिनंदन
————————————

सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज संविधान तोड़ा जा रहा है,आवश्यकता संविधान व देश बचाने की है क्योंकि जब देश ही नही बचेगा तो राज किस पर किया जाएगा, उन्होंने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना व एम्स जैसे बड़े संस्थानों में निशुल्क चिकित्सा व पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे ज्वलंत मुद्दे लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब (रजि.) के तत्वाधान में मुख्य संरक्षक जावेद साबरी के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए सांसद हरेंद्र मलिक ने यह उदगार व्यक्त किए।

नवनिर्वाचित सांसद का क्लब के मुख्य संरक्षक जावेद साबरी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान,संयोजक अबूबकर शिबली, महामंत्री अरविंद टेंबक, संरक्षक डॉक्टर शाहिद जुबेरी व उपाध्यक्ष मनोज सिंघल ने क्लब की ओर से अंग-वस्त्र बुकें और स्मृति चिन्ह देकर भव्यअभिनंदन किया।
इस दौरान सांसद ने कहा कि बुलडोजर नीति जैसे मुद्दों में उलझ कर हम वास्तविक मुद्दे भूल गए हैं, उन्होंने कहा कि देश में पत्रकार सुरक्षा कानून के साथ-साथ अन्य राज्यों की भांति पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू हो, तथा चिकित्सा संबंधी सुविधायें उपलब्ध कराने की समस्याएं भी लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।

श्री मलिक ने कहा कि विपक्ष रामलला मंदिर निर्माण, धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर पर मौन रहा उनकी प्रतिक्रिया न आने पर पक्ष भी चिंतित है, एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति पर सरकार की गिद्ध निगाहें हैं, वह चाहती है कि किस प्रकार इसे हथियाया जाए न की उसका दुरुपयोग रोकना सरकार का मकसद है।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक जावेद साबरी ने एम्स जैसे संस्थानों में पत्रकारों समेत समस्त जनमानस को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की और ध्यान आकर्षित किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने समस्त पत्रकारों का आह्वान किया कि वर्तमान समय में भी वह सीखने की आदत न छोड़े, अपने छोटे से भी सीखें और कॉपी पेस्ट से बचे और पत्रकारों पर संकट आए तो सभी एक साथ खड़े हो।
इस दौरान मुख्य रूप से शब्बीर शाद,आबाद अली, अभिमन्यु वालिया, मनसब अली, मनोज सिंघल, नौशाद उस्मानी, समीर चौधरी, फहीम उस्मानी, परवेज, दीपक अरोड़ा, अमानुल्लाह खान, तपेंद्र सैनी, अशोक कुमार, हसनैन जैदी, सुनील चौधरी, गौरव बजाज, मौमीन अली, अंकित सिंह, बी एस लांबा, गौरव बजाज, गगनदीप रल्हन, अनिल कुछड़िया, मदन सिंह, कलीम अंसारी, मोहम्मद फारूक, रयासत खान, नसीब खान, मनोज मिड्डा, मोईन सिद्दीकी, मुशर्रफ उस्मानी, राकेश ठाकुर, फिरोज खान, विपिन बजाज, आस मोहम्मद, रविंद्र सैनी, विमल शर्मा, इकबाल खान, सत्तार शेख, अरविंद गोयल, सुरेंद्र अरोड़ा, खुर्शीद आलम, अश्वनी रोहिला, शाहनवाज सोनू, तहरीर अब्बास
नकवी, अशोक पुंडीर, ठाकुर नकली सिंह, गगनदीप रल्हन, नदीम अहमद, सहेंद्र पुंडीर, सन्नी प्रजापति, अमन अहमद, औरंगजेब खान, डॉ मुस्तकीम राव, नौशाद, नदीम निजामी, कमल वशिष्ठ, संजीव विश्वकर्मा समेत समस्त पत्रकारों ने सांसद हरेंद्र मलिक का फूल मालाओं से भव्य अभिनंदन किया,
कार्यक्रम का संचालन महासचिव अरविंद टेंंबक व आबाद अली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed