मुज़फ्फरनगर:देश व प्रदेश में 2024 का लोकसभा चुनाव चल रहा है जिसमें देश की सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिये पूरे दम खम से चुनाव प्रचार-प्रसार में लगे हुए है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने प्रत्याशियों के लिये खूब प्रचार-प्रसार, रोड-शो व जनसभायें कर रहे है। सपा सुप्रीमों की जनसभाओं मे भारी भीड़ उमड़ रही है वही भारी भीड़ समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर चिन्ता का विषय बन गयी है। आज दिनांक 23.04.2024 को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की सुरक्षा बढा़ने व एनएसजी कवर बहाल किये जाने की मांग का ज्ञापन लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा चुनाव आयोग व गृह मंत्रालय भारत सरकार के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों,उनके अत्याचार व झूठे जुमलों के कारण सपा सुप्रीमो,उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिये उनकी जनसभाओं में अनुमान से कई गुना भीड़ उमड़ रही है,भीड़ में भाजपा सरकार को बदलने के लिए बहुत जोश व उत्साह नज़र आ रहा है,कई जनसभाओं में भीड़ उत्साह में सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुँच चुकी है,उक्त भीड़ का फायदा उठाकर कई बार असामाजिक तत्व भी भीड़ में घुस सकते है जिस कारण अखिलेश यादव की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है। अखिलेश यादव को एनएसजी कवर समेत जैड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी लेकिन कुछ समय पूर्व उनकी सुरक्षा में कटौती करते हुए एनएसजी कवर हटा लिया गया था। अब देश के लाखों समाजवादियों की चुनाव आयोग व गृह मंत्रालय से मांग है कि पुनः अखिलेश यादव की सुरक्षा का अवलोकन करते हुए उनका एनएसजी कवर बहाल किया जाये व सुरक्षा में उचित बढ़ोतरी की जाये।
इस दौरान मुख्य रूप से यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, आईटीसेल प्रभारी वसीम राणा, रवि कुमार, दीपक कुमार, बंटी, अनुज कुमार, शाहवेज कुरैशी एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।

