फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस,चार दिन पूर्व गांव सांपला बक्काल में लेखपाल की बंधक बनाकर हुई थी पिटाई
प्रशांत त्यागी
सहारनपुर/ देवबंद।
लेखपाल को बंधक बनाकर पिटाई करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फराह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सांपला बक्काल में खेतों का सर्वे कर रहे हल्का लेखपाल इसरार के साथ गांव के ही दबंग रिजवान पहलवान और उसके परिवार के लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। आरोप था कि उक्त लोगों द्वारा हल्का लेखपाल को बंधक बनाया गया था और जमकर लाठी डंडों से पीटा था। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चुंगल से लेखपाल को छुड़ाते हुए अपने कब्जे में लिया था। इसके उपरांत पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपी रिजवान पहलवान समेत 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार की भी घोषणा कर दी थी। लेखपाल संघ द्वारा पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को 23 मई तक का अल्टीमेटम दिया था। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देवबंद कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार पर जेल भेजा जाएगा।
प्रशांत त्यागी

