बस्ती, 22 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के शहजादे राममंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटना चाहते हैं और राममंदिर पर ‘बाबरी ताला’ लटकाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा देश 500 साल से राममंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था, मगर इंडी गठबंधन वालों को राममंदिर और श्रीराम से परेशानी है।

सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है और रामभक्त पाखंडी हैं

उन्होने कहा कि ये वो लोग हैं जो सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इनकी आका है कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस के शहजादे तो फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाहते हैं। इनपर वोट से करारी चोट होनी चाहिए।

राममंदिर पर ‘बाबरी ताला’ लगाना चाहते हैं कांग्रेस के शहजादे : प्रधानमंत्री

बस्ती, डुमरियागंज व संत कबीर नगर लोक सभा सीटों के लिए पीएम मोदी ने की जनसभा

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित संयुक्त जनसभा में सीएम योगी भी रहे मौजूद

बोले मोदी, पाकिस्तान के हमदर्द हमें डराते हैं, मगर इन्हें पता नहीं 56 इंच सीना क्या होता है

पीएम ने कहा, आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस संविधान की बात कर रही है

मोदी का सोनिया पर हमला, कहा- इनकी टोली ने अति पिछड़े सीताराम केसरी का किया था अपमान

मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- यूपी को गर्त से बाहर निकालने में योगी जी ने की है बड़ी मेहनत।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *