लोकसभा के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के इस गांव ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. यहां 100 फीसदी वोटिंग हुई.

ये अक्षय त्रिपाठी हैं। ललितपुर के DM हैं। इन्होंने अपने ज़िले के नाम देश भर में एक रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तरप्रदेश के ललितपुर के एक गांव के बूथ पर 100% मतदान करवाकर देश में इतिहास बना दिया है। उस बूथ में सिर्फ 357 वोट थे। BLO रिपोर्ट के मुताबिक एक वोटर बेंगलुरु में था।

DM द्वारा उसका फ्लाइट से बंगलुरु से भोपाल का टिकट लगभग 18000 रुपए का बनवाया गया। उसके बाद भोपाल से सरकारी गाड़ी द्वारा अंतिम मतदाता को उस बूथ तक लाकर 1 बजे वोट डलवाकर मतदान संपूर्ण /समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। उस व्यक्ति के आने जाने का फ्लाइट का किराया DM अक्षय तिवारी ने ही दिया। मतदान को लेकर जागरूक ऐसे काम बेहद प्रशंसनीय है

शेर सिंह ने सोमवार सुबह बंगलुरु से भोपाल के लिए फ्लाइट पकड़ी और सुबह नौ बजे भोपाल पहुंचे। भोपाल से कार के जरिये वह दोपहर में गांव पहुंचे और मतदान किया। बंगलुरु से गांव आने तक उसके 18 हजार रुपये खर्च हुए।

शेर सिंह के अलावा गांव के 26 अन्य लोग भी बाहरी जनपदों से वोट डालने गांव पहुंचे। लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों के प्रयास से यह सफलता मिली है। गांव सोल्दा के मतदाताओं ने नजीर कायम की है।

चर्चा में आये गांव का नाम सौल्दा ललितपुर जिले के मड़ावरा ब्लॉक के अंतर्गत आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *