हरिद्वार पुलिस ने फिर किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की लीडरशिप क्वालिटी को आमजन द्वारा फिर सराहा गया

एसएसपी के शार्प नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही बड़े-बड़े खुलासे

कथित लिवइन पार्टनर निकला आरोपी, शादी के बाद फीमेल पार्टनर को रास्ते से हटाने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

मनसा देवी पैदल मार्ग के निकट खाई में मिला था अज्ञात शव, पड़ताल के दौरान बिहार निवासी विवाहिता के रुप में हुई थी पहचान

हरिद्वार में शहर कोतवाली क्षेत्र मनसा देवी मंदिर के पास खाई में 16 मई को एक महिला की लाश मिली। ये लाश मधुबनी (बिहार) की पूजा की थी। पूजा 2 साल पहले बिहार से गुरुग्राम आकर रोशन कामत संग पुत्र सुरेश कामात निवासी खांडसा गुरुग्राम में लिव-इन में रहने लगी। कुछ वक्त बाद रोशन की शादी दूसरी महिला खुशबू से हो गई।

रोशन-खुशबू हत्या के इरादे से पूजा को हरिद्वार ले गए। मनसा देवी मंदिर के रास्ते में रोशन ने गला दबाकर लिव-इन पार्टनर पूजा को मार डाला और लाश खाई में फेंक दी।

हरिद्वार पुलिस ने घटना वाले दिन के आने-जाने के CCTV फुटेज देखे। इसमें रोशन, खुशबू और पूजा एकसाथ जाते दिखे। लेकिन वापस आते वक्त पूजा नहीं थी। पुलिस ने इस महिला का फोटो रास्ते की सभी दुकानों को दिखाया। पता चला कि तीनों ने एक दुकान पर चाय पी थी और पेमेंट ऑनलाइन किया था। इसी UPI-ID से पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची और आज रोशन-खुशबू को अरेस्ट कर लिया।

दंपत्ति रोशन कुमार कामत व महक कुमारी से हरिद्वार पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतका की शादी बिहार निवासी मोनू कुमार से हुयी थी लेकिन 02 साल पहले वो वहां से भागकर हरियाणा आ गयी और रोशन के साथ लिवइन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी किसी अन्य लड़की खुसबू से हो गयी। शुरुआत में गांव में रही रही खुसबू जब अपने पति के साथ रहने हरियाणा आयी तो अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुसबू द्वारा एतराज जताया गया। अलग रहने को कहने पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगडे होने लगे।

इस बीच जब उक्त तीनों बच्चे सहित घुमने हरिद्वार आये और मनसा देवी दर्शन के लिए गए तो एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगड़ा हुआ इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया।इसके बाद पुलिस कार्यवाही के डर से दोनों बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए। आज दंपत्ति ये जानने हरिद्वार पहुंची थी कि पूजा जिंदा है या मर चुकी है।

वही हरिद्वार पुलिस को जब महिला के पोस्टमार्टम के बाद हम जानकारी मिली कि महिला की गला दबाने से मौत हुई है ना की पहाड़ी से गिर जाने के कारण उसके बाद हरिद्वार पुलिस ने जांच करते हुए महिला के पास से मिले एक नंबर पर कॉल करने के बाद पता चला की मृतक महिला का नाम पूजा मिश्रा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी बिहार है मोबाइल पर बात करने वाले ने स्वयं को मृतक महिला का पति बताते हुए पुलिस को जानकारी दी की महिला पूजा 2 साल पहले घर छोड़कर भाग गई थी

पुलिस को इस दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी ये भी मिली है कि उक्त दंपत्ति द्वारा साथ में दिख रहे 06 माह के बच्चे (आर्यन) को दिनांक 18/05/2024 को हरियाणा मानेसर के कार्सन टेंपल में लावारिस हालात में छोड़ दिया। उक्त संबंध में इनके खिलाफ थाना सेक्टर 7 आईएमसी गुडगाँव हरियाणा में मु0अ0सं0 169/24 धारा 169 I.P.C. दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *