बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम की यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों को भारी चैकिंग के बाद किया जा रहा है वापस, यात्रा रजिस्ट्रेशन के बाद ही शुरू करें

देहरादून: श्री केदारनाथ धाम जाने वाले जिन तीर्थ यात्रियों की गाड़ी के कागजात व तीर्थ यात्री के रजिस्ट्रेशन नहीं है वह बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा कर रहे हैं तो उनको जनपद रुद्रप्रयाग की कांकडागाड पुलिस चौकी से वापस किया जा रहा है और चालान किया जा रहा है, समाचार खास तौर पर जनपद हरिद्वार,रुड़की ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर ,बिजनौर ,बागपत मेरठ के तीर्थ यात्रियों के लिए है जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं है वह सोचते हैं चलो नजदीक है कुछ ना कुछ बंदोबस्त हो जाएगा और निकल जाएंगे तो उनसे हमारा निवेदन है आप 200, 300 किलोमीटर की यात्रा कर वहां पर पहुंचेंगे लेकिन आपको ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा ना ही आपके फोन से किसी की भी बात अधिकारी नहीं सुनेंगे क्योंकि अधिकारियों को मुख्यसचिव से सख्त निर्देश मिले हुए हैं किसी भी तीर्थ यात्री को बिना रजिस्ट्रेशन आगे नहीं जाने दिया जाएगा तो बेहतर है आप अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही चार धाम यात्रा के लिए निकले और असुविधा से बचे।।

बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खबर👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *