प्रशांत त्यागी, देवबंद।
देवबंद क्षेत्र के गांव बनेड़ा खास के मोहल्ला गोहर खां निवासी 105 वर्षीय मोहम्मद शफी खां का सोमवार की शाम हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। गांव के ही कब्रिस्तान में हजारों नम आंखों के बीच समाज सेवी शफी खां सुपुर्द ए खाक किया गया। मोहम्मद शफी खां क्षेत्र के बड़े समाज सेवी भी माने जाते थे। 1919 में जन्मे समाज सेवी शफी खां ने स्वतंत्रता के आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। अपने जीवन काल में व खो-खो और कबड्डी के भी उत्कृष्ट खिलाड़ी माने जाते थे। समाजसेवी मोहम्मद शफी खां के निधन पर क्षेत्र मे शोक लहर दौड़ गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत त्यागी, जीपीए के देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप शर्मा, पत्रकार मतीन खान ने भी समाजसेवी मोहम्मद शफी खां के निधन पर दुख प्रकट किया है। गौरतलब हो समाज सेवी शफी खान देवबंद के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. आमिर राव के दादा है। डा. आमिर राव भी अपने दादा के नक्शे कदम पर ही चल कर समाज की सेवा कर रहे हैं। डा. आमिर राव ने बताया की उनके दादा का निधन पूरे परिवार के लिए बहुत ही दुखद समय है।
प्रशांत त्यागी

