बारात में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत
अलीगढ़। सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है चार लोग गंभीर घायल हो गए हैं, अतरौली थाना क्षेत्र में बारातियों की एक कर को अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों के द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है,सूचना पर एसपी देहात पलाश बंसल, एसडीएम अनिल कटियार, सीओ मो. अकमल खा, इंस्पेक्टर रणजीत चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात के अनुसार घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये सभी किसी शादी में कहां जा रहे थे।

