लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह व पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने दिया आशीर्वाद
प्रशांत त्यागी, देवबंद। संवाददाता
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को 87 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान नव दंपती को जरूरी घरेलू सामान भी दिया गया। विवाह में आए अतिथियों ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर रवाना किया।
देवीकुंड रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में 80 जोड़ों का विवाह हिंदू-रीति रिवाज के साथ हुआ जबकि सात जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। पीडब्ल्यूडी राच्यमंत्री बृजेश सिंह और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा समेत आए अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही पतियों से शराब के सेवन एवं घरेलू हिंसा न करने का वचन लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सोनकर ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रत्येक नव दंपती को जरूरी घरेलू सामान के अलावा कपड़े, बर्तन व आभूषण आदि दिए गए है।
इस मौके पर एसडीएम अंकुर वर्मा, ब्लाक प्रमुख विजय त्यागी,बीडीओ आजम अली, समाज कल्याण विभाग के पंकज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, जिला महामंत्री डा. पवन सवई, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, सोनित कश्यप, राहुल वीरपुर, राममोहन सैनी, अमित गर्ग, रंजीत वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

