हजारों ट्रैक्टर के साथ देवबंद कार्यक्रम में शामिल होंगे समाज के लोग,29 और 30 जनवरी को देवबंद से बाइक रैली निकालेगा त्यागी समाज

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा 2 फरवरी को देवबंद में ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ेगा। देवबंद में होने वाला यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नई अलख जगाने जा रहा है।

शनिवार को मजनू वाला रोड स्थित विनय त्यागी के प्रतिष्ठान पर आयोजित समाज की बैठकों को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा‌ दो फरवरी को देवबंद में होने जा रहा त्यागी ब्राह्मण महाकुंभ राष्ट्रीय स्तर पर समाज के अंदर एक नई चेतना पैदा करेगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड से भी त्यागी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा की कार्यक्रम में हजारों ट्रैक्टरों के साथ त्यागी समाज के लोग पूछेंगे खासकर इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के अंदर एक अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है। देवबंद तहसील अध्यक्ष विनय त्यागी ने बताया कि 2 फरवरी को देवबंद में होने वाले कार्यक्रम को लेकर 29 और 30 जनवरी को त्यागी बाहुल्य गांव में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें समाज के लोगों को दो फरवरी के कार्यक्रम को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इसके उपरांत त्यागी समाज के लोगों ने साधारणपुर, जड़ौदा पांडा, किशनपुरा, जयपुर, झबीरण, कुलसत समेत दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर समाज के लोगों से कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान स्वराज त्यागी, हरिओम त्यागी, विनय त्यागी, मनीष त्यागी, अनिल त्यागी, अनुज त्यागी, शोराज त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

29 से 30 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान

2 फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत को लेकर त्यागी समाज 29 और 30 जनवरी तक बाइक रैली निकली जाएगी। जिसमें समाज के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed