बागपत जनपद में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सवेरे राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया। बागपत कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने झंडा रोहण किया और गणतंत्र की शपथ दिलाई। शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को समस्त स्टाफ के साथ श्रद्धांजलि दी। 9:30 बजे पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी शामिल हुए, पुलिस लाइन में झंडा रोहन कर राष्ट्रीय गान किया गया। जसवंत सिंह सैनी द्वारा परेड की सलामी ली गई। बागपत पुलिस ने विभिन्न झांकियां के माध्यम से पुलिस के कार्यों को दर्शाया। मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस पद पर रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सभी को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और पुलिस लाइन में अपनी निधि से 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस दौरान परेड की तैयारी में जुटे सभी पुलिस कर्मियों को तीन दिन का अवकाश किया। अवकाश की घोषणा सुनकर सभी पुलिसकर्मी झुम उठे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय व डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *