मुजफ्फरनगर।अमेटी परिषद द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीराम स्तुति,हनुमान चालीसा पाठ एवम भंडारे का आयोजन नई मंडी स्थित संकर्तन भवन मंदिर में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय मार्गदशक सुभाष चंद्र गुप्ता ,प्रांतीय संयोजक विष्णु स्वरूप अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस आयोजन में परिषद को विशेष रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल एवम समाजसेवी अशोक मित्तल का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
आयोजन का सफल एवम सुंदर संचालन अतिन संगल द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का पटका पहनकर एवम स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
इस सुंदर आयोजन के लिए मंदिर समिति द्वारा अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल,सचिव मितिन मित्तल,कोषाध्यक्ष मनोज गोयल एवम महिला संयोजिका शिप्रा गोयल को पटका पहनकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा की आज पूरा देश राममय हो गया है इस आयोजन से निश्चित रूप से श्री राम के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
श्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने कहा की हमारे लिए ये परम सौभाग्य की बात है की राम मंदिर का निर्माण हम अपने सामने होता देख पा रहे है।
कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा की इतने लंबे संघर्ष के बाद ये उपलब्धि राम मंदिर के रूप में हमे प्राप्त हुई है जिसका उत्साह देखते ही बनता है।आज देश का प्रतीक व्यक्ति खुद में एक सुखद अनुभूति महसूस कर रहा है। हमे राम के आदर्शो को अपने जीवन में भी अवश्य उतरना चाहिए। अशोक मित्तल ने परिषद को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम स्तुति एवम आरती के साथ किया गया। बारी बारी से सभी सदस्यों द्वारा श्री राम जी की आरती की गई तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा एवम संकट मोचन का उच्च स्वर में पाठ किया गया।
इसके पश्चात भगवान को भोग अर्पित कर टीम 23 24 द्वारा ब्राह्मण भोग करा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया।
जिसमे की मंदिर परिसर में उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु तथा परिषद सदस्यों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
अमेटी परिषद की ओर से सुंदर व्यवस्था के लिए मंदिर समिति सचिव श्री देवेन्द्र गर्ग जी,उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र बंसल,समिति सदस्य श्री सुनील कुमार जी को पटका पहनकर एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सर्व श्री अमित तायल,शलभ गर्ग,शिव कुमार सिंघल,अंशुल जैन,अकुल अग्रवाल,अनुज गर्ग,मयंक संगल,सौरभ मित्तल,नितिन गोयल,नितिन गुप्ता,पंखुरी गर्ग,गौरव गर्ग,सचिन सिंघल,सम्वित जैन,नवनीत मित्तल,अतुल अग्रवाल,हेमंत मित्तल,विभोर गुप्ता,राहुल गोयल,पुनीत गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

