देवबंद में सुभाष चौक और शास्त्री चौक का होगा सौंदर्य करण,कई वार्डों की सड़कों का भी किया गया शिलान्यास
प्रशांत त्यागी, देवबंद।
उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर देवबंद की जनता को 9 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। नगर की सेठ लाजपत राय कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कौन बृजेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव देश के लिए एक शुभ अवसर लेकर आया है।
यह ऐतिहासिक दिन भारत ही नहीं विश्व में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम अपने घर में निवास कर रहे हैं यह हर एक देशवासी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भगवान श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बनाकर अपने हिंदू विरोधी चेहरे को जनता के सामने दिखा रहा है। उन्होंने कहा इस शुभ अवसर पर देवबंद में 9 करोड़ विकास कार्य की सौगात दी गई है। जिसके तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और देश के वीर क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का सौंदर्य करण और नगर के अलग-अलग वार्डों में विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच रहे हैं इससे पूर्व उन तीर्थ स्थलों का वर्णन कर रहे हैं जिन स्थानों से भगवान श्री राम होते हुए श्रीलंका पहुंचे थे। इसके बाद वहां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सेठ कुलदीप और संचालन राजीव गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, एसडीएम अंकुर वर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र राय मौजूद रहे।
ये लोग रहे मौजूद……
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डा. मैया दास,सभासद विपिन त्यागी, लकी वर्मा, संजय सलूजा, सभासद अख्तर, सभासद अजय गांधी, सभासद शराफत मलिक, रिजवान सभासद, सभासद वसीम मलिक, वैभव अग्रवाल, सभासद अंकित राणा, भाजपा नेता प्रिंस त्यागी, सम्राट राणा, ठाकुर यशवंत राणा, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
प्रशांत त्यागी

