सहारनपुर।मंगलवार को देवबंद के शिक्षक नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी के आवास पर त्यागी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश के अंदर स्वर्ण जाति के लोगों के साथ सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। 2 फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत में पश्चिमी यूपी के 25 जनपदों से हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा समाज के युवा बेरोजगार है, और सामाजिक राजनीतिक भागीदारी में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति में एक बड़ा बदलाव लाएगी। उत्तर प्रदेश का त्यागी समाज हमेशा से ही भाजपा को वोट देते हुए आया है। लेकिन आज त्यागी समाज राजनीतिक रूप से हाशिए पर है। समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के भाजपा के नेता और मंत्री त्यागी समाज के लोगों का अपमान करते हैं। उन्हें सबसे पीछे पंक्ति में बैठाते हैं। जिसका जवाब अब त्यागी समाज मजबूती के साथ देगा।

 

बाइट -मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *