पश्चिमी यूपी के 25 जनपदों के त्यागी समाज के लोग बैठक में होंगे शामिल
प्रशांत त्यागी, देवबंद।
त्यागी भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा 2 फरवरी को देवबंद में त्यागी ब्राह्मण महाकुंभ में हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी। महापंचायत में समाजिक और राजनैतिक भागीदारी समेत कई दिनों बाद चर्चा होगी।

मंगलवार को बंद के शिक्षक नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी के आवाज पर त्यागी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश के अंदर स्वर्ण जाति के लोगों के साथ सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप आज त्यागी समाज के युवा बेरोजगार है, और सामाजिक राजनीतिक भागीदारी में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति में एक बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश का त्यागी समाज हमेशा से ही भाजपा को वोट देते हुए आया है। लेकिन आज त्यागी समाज राजनीतिक रूप से हाशिए पर है समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सट्टा रोड भाजपा के नेता और मंत्री त्यागी समाज के लोगों का अपमान करते हैं और उन्हें सबसे पीछे पंक्ति में बैठाते हैं। जिसका जवाब अब त्यागी समाज मजबूती के साथ देगा। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी, और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, पंकज त्यागी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व सभासद दीपक त्यागी, नवनीत त्यागी, राहुल त्यागी, संदीप त्यागी, ऋषभ त्यागी, मुनेश त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, अतुल त्यागी, भूषण त्यागी, मुनेश त्यागी, आदेश त्यागी।
प्रशांत त्यागी

