कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

अखंड रामायण के पाठ का समापन पर भंडारे का आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के धुमाई गांव में धुमाई नाका हनुमान कमेटी द्वारा चल रहे अखंड रामायण के पाठ का अयोजन हूआ। आयोजक डा गजराज सिंह लोधी द्वारा कराया जा रहा था। जिसमें की गांव व कस्बा क्षेत्र के तमाम लोग सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के अझुवा मण्डल  के उपाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य के द्वारा समापन किया गया। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा जी ने कहा कि भगवान हमारे आदर्श है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना करना चाहिए। सभी को अपने भाग्य के अनुसार ही कर्म करने पड़ते है। इस दौरान विजय सिंह यादव, विमलेश जी, महेंद्र सिंह यादव,अमृत लाल मौर्य, नीरज तिवारी जी, नरेश सिंह लोधी, दीपू मौर्य, ज्ञान सिंह पटेल, सूरज कुमार,विमल कुमार, कपिल कुमार, फूलचंद केसरवानी जी, जगजीत सिंह यादव, जी आलोक कुमार मिश्र जी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे वही महिलाओं ने कीर्तन करते हुए राम का गुणगान किया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *