कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

हॉस्पिटल के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने किया पार

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी हॉस्पिटल के सामने खड़ी बाइक नदारत हो गई, वाहन स्वामी के काफी खोजबीन के बाद बाइक का सुराग न लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा निवासी पिंटू कुमार पुत्र रामप्रीत ने सैनी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया की अपनी होंडा स्टेनर बाइक से कोतवाली क्षेत्र के सयारा में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अपने दोस्त से मिलने आया था इस दौरान उसकी बाइक हॉस्पिटल के सामने खड़ी थी रविवार की सुबह अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक नदारत कर दी काफी खोजबीन के बाद बाइक का सुराग न लगने पर वाहन स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक चोर की सुराग में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *