कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप

कौशाम्बी। कौशांबी ज़िले के एक निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसको इलाज के लिए भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ ज़िले के कौलापुर गांव निवासी शिव प्रसाद दुबे ने अपनी 27 वर्षीय बेटी काजल की शादी फतेहपुर जनपद के तेदुआ थाना खखरेरू में राहुल के साथ 3 साल पहले की थी। राहुल नोएडा में रहकर टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। वह ज्यादातर समय नोएडा में ही रहता है। शुक्रवार की शाम काजल की ससुराल में हालत बिगड़ने पर मंझनपुर के न्यू तेजमती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। डॉक्टर ने पॉइजन खाने की बात कह कर इलाज शुरू किया था, लेकिन इलाज़ के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। जनाकारी होने पर अस्पताल पहुचे मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। सूचना पर थाना मंझनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बाइट — अभिषेक सिंह– सीओ सदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *