सचिन त्यागी
बागपत।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्सा कार्यालय के 41 कर्मचारी पर कारवाई की है। इस कारवाई में 12 डाॅक्टर भी शामिल है। शासन के निर्देशों की अवहेलना पर यह कारवाई जिलाधिकारी द्वारा की गयी है।
बागपत जिलाधिकारी सोमवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मुख्यचिक्त्सिाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश है कि सभी अधिकारी कर्मचारी 10 बजे तक अपने कार्यालय डयूटी पर उपस्थित होंगे। लेकिन मुखचिक्त्सिाधिकारी कार्यालय में 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। करीब 70 प्रतिशत कर्मचारी अपने डयूटी पर नहीं मिले है। सभी 12 डाॅक्टर , एनएचएएम के 18 कर्मचारी, 11 कर्मचारी प्राइवेट सभी अनुपस्थि मिले है। बताया की सोमवार को दिव्यंाग प्रमाण पत्र बनाए जाते है इसके बाद भी 10 बजकर 20 मिनट तक भी यहां कोई नहीं पहंुचा है। ऐसे में शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर सभी कर्मचारियांे डाॅक्टर का एक दिन का वेतन रोका जा रहा है। जिलाधिकारी का कहना है जब मुख्यचिक्त्सिाधिकारी सहित सिनियर डाॅक्टर ही समय पर नहीं पहंुचे है तो कैसे दूसरे कर्मचारियों पर इसका प्रभाव पडेगा। सभी कार्यालयो के औचक निरीक्षण करने की जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है।
वही मुख्यचिक्त्सिाधिकारी डाॅ महावीर का कहना है कि इस गलती को सुधारा जायेगा आगे से डाॅक्टर और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे। सभी को जागरूक किया जायेगा।
