कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई,3 लोग घायल
कौशाम्बी। मामला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना स्थित नेशनल हाईवे का है, जहां एक तेज रफ्तार कार की कंटेनर से भिड़ंत हो गई, भिड़ंत से कार पुरी तरह चकनाचूर हो गई, कार सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए, हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

