कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

नीद की झपकी आने से हुवा बड़ा हादसा एक की मौत दो की हालात गम्भीर

शादी समारोह से वापस जा रहे परिवार की कार होटल के गेट से टकराई,हादसे में बुजुर्ग की मौत,दो परिवारों में कोहराम

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रयागराज जनपद से शादी में आए परिवार की कार अनियंत्रित होकर होटल के गेट से टकरा गई हादसे में कार में बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई,जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए बुजुर्ग अपनी बहु को विदा करा कर दूसरी कार से जा रहे थे तभी हादसा हो गया हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे राम नारायण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राम सागर और छत्रपाल दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।वही घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *