कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि किया अर्पित

कौशाम्बी। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण तथा विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उदयन सभागार में आयोजित पुष्पांजलि सभा में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीगण डॉ0 विश्राम व अरूण कुमार गोंड तथा उप जिलाधिकारीगण प्रबुद्ध सिंह, राहुल देव भट्ट व आकाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया।
जनपद के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों यथा-भाषण व व्याख्यान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया।



