हरिद्वार।रुड़की के गंगोत्रीकुंज पनियाला रोड़ निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता डा प्रदीप त्यागी को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ उत्तराखंड का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र भट्ट ने आज मनोयन पत्र जारी किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वमसेवक रहे व छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सामाजिक जीवन शुरु करने वाले प्रदीप त्यागी रेल मंत्रालय की जोनल रेलवे सलाहकार समिति व दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य सहित भाजपा में भी कई दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके है। अब भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं जिनमे पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मयंक गुप्ता, देशराज कर्णवाल, प्रवीण संधु, अरविन्द गौतम, राजपाल सिंह, महेन्द्र काला, विवेक कांबोज,प्रतिभा चौहान, सावित्री मंगला, डा अनिल शर्मा, राजेश सैनी, अशोक आर्य,भोपालसिंह सैनी, त्यागी समाज के संरक्षक जे डी त्यागी, अध्यक्ष डा राकेश त्यागी, श्यामकुमार त्यागी, ब्रिजेश फौजी आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed