रोहाना टोल प्लाजा पर किया ढोल नगाड़ों व सेकड़ो ट्रेक्टरों के साथ स्वागत
मुजफ्फरनगर:–कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आज जनपद मुजफ्फरनगर में प्रथम आगमन पर त्यागी समाज के द्वारा किया गया भव्य स्वागत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का त्यागी समाज के द्वारा रोहाना टोल प्लाजा पर शानदार स्वागत किया गया,
जिसके बाद मोहल्ला फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित शेखर खेमचंद्र त्यागी जिलाध्यक्ष त्यागी भूमिहार समाज के आवास पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का त्यागी समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा शानदार स्वागत किया गया ,

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय में बोलते हुए कहा में आज बनारस से यहां मुज़फ़्फ़रनगर अपने समाज परिवार के लोगो के बीच पहुंचा हूं आपने जो मुझे प्यार सम्मान दिया है आभार का व्यक्त करता हूं और हमेशा अपने समाज और जनता के लिए संघर्ष करता आया हूं और करता रहूंगा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बनारस की पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और दो बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, समाज समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष त्यागी समाज संजीव त्यागी ने की और मंच का संचालन उमेश त्यागी ने किया। इस दौरान त्यागी समाज के अनुज त्यागी केंदुकी, हरेंद्र त्यागी काकड़ा,विदित रेई, अभिषेक त्यागी,शिवम एडवोकेट, रविन्द्र त्यागी,कमल त्यागी,दिनेश त्यागी, संदीप एडवोकेट, पंकज मारकपुर, योगिंदर एडवोकेट,बिट्टू त्यागी,पंकज एडवोकेट, प्रशांत त्यागी,विनोद त्यागी,अम्बरीष फलौदा,सतीश प्रमुख,राहुल त्यागी थांबेदार,रचित त्यागी केंदुकी, आजाद त्यागी,अजय राय आजमगढ़,दीपक त्यागी आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

