युवा लेखक प्रियेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2023 से पिकज़ोन ने सम्मानित किया।

भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिकज़ोन द्वारा बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2023 का आयोजन दिल्ली के आर्य ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता प्रिंस नरूला ने देश-भर के प्रतिभाशाली युवा को सम्मानित किया जिसमें बिहार के प्रसिद्ध युवा लेखक प्रियेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। युवा लेखक प्रियेश सिंह के पुस्तक युवा परिवेश को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था जो युवा जागरुकता पर आधारित पुस्तक था। वही कार्यक्रम में प्रिंस नरूला ने कहा जीवन मे कभीं भी हार नहीं मानना चाहिए एक समय हमने भी असफलता का सामना किया तब जा कर आज बिग बॉस, एमटीवी रोडिस जैसे बड़े शो का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed