सपा कार्यालय पर मनाया गया विश्वकर्मा पूजा दिवस, नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा को किया नमन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान नेताओं ने मेहनत, निर्माण, श्रम और तकनीकी कौशल के सम्मान का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूजा मेहनतकश वर्ग, कारीगरों और तकनीकी विशेषज्ञों के योगदान का सम्मान करने का भी अवसर है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला महासचिव सोमपाल करी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, रमेश चंद शर्मा, विकल गोल्डी अहलावत, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सलीम मलिक, यशपाल चौधरी, रामपाल पाल, तरुण शर्मा, मेहंदी हसन, मीर हसन चेयरमैन, दुर्गेश पाल, पवन गिरी, सरताज मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और मेहनतकश वर्ग के सम्मान पर भी जोर दिया गया।

#Muzaffarnagar #SamajwadiParty #VishwakarmaPuja #UPNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *