विजित त्यागी “निर्माणा” बने त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विजित त्यागी “निर्माणा” को मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के जिला अध्यक्ष विदित त्यागी ने विजित त्यागी “निर्माणा” को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विजित त्यागी “निर्माणा” ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज के हित में मजबूती से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और समाज के लोगों के सहयोग से संगठन को महानगर स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी विजित त्यागी “निर्माणा” को महानगर अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

#RajsattaPost #Muzaffarnagar #TyagiSamaj #TyagiBrahmin #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed