मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला: 3 बच्चों के बाप ने बीवी को दिया तीन तलाक, किन्नर प्रेमिका के साथ हुआ फरार, पीड़िता पहुंची SSP दफ्तर
रोहित त्यागी
जनपद मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जी, जहाँ थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने अपने शौहर पर गंभीर आरोप लगाते हुए SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि वह जनपद शामली की रहने वाली है और 6 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इस्तीखार बैग के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि उसके शौहर का शादी से पहले से ही जोया नाम की एक किन्नर के साथ अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति कई बार किन्नर को घर भी लेकर आया है, जिसके वीडियो भी महिला के पास मौजूद हैं।
दिनांक 2 जून को पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की और दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मामा के सामने ही पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
https://x.com/AnujTyagi8171/status/2098007682292846854
पीड़िता ने बताया कि उसके 3 छोटे बच्चे हैं और वह काफी समय से अपने मामा के घर मीमलाना रोड पर रहने को मजबूर है। अब उसका पति जोया किन्नर के साथ फरार हो गया है। पीड़िता ने SSP से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
https://www.facebook.com/share/r/1DUbFpohz7/
बाइट – राबिया (पीड़िता)
#Muzaffarnagar #TripleTalaq #MuzaffarnagarNews #SSPOffice #RajsattaPost

