प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव में देरी पर आज सुनवाई
यूपी में पंचायत चुनाव की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

अधिवक्ता इम्तियाज़ हुसैन व अन्य की तरफ से दाखिल याचिका में पंचायत चुनाव में हो रही लगातार देरी पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि नियमों के अनुसार 25 मई 2026 तक पंचायत चुनाव कराया जाना चाहिए था।
उत्तर प्रदेश में मौजूदा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मई 2026 में पूरा हो चुका है। चुनाव नहीं होने की स्थिति में पंचायतों के कामकाज और प्रशासनिक अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
याचिकाकर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट से पंचायत चुनाव जल्द कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है। अब आज होने वाली सुनवाई में कोर्ट का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Prayagraj #PanchayatElection

