मुज़फ्फरनगर में पोस्टरबाजी पर मौलाना जुल्फिकार अली ने जताई चिंता, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग!

मुज़फ्फरनगर में हाल ही में हुई पोस्टरबाजी और उससे उपजे तनाव को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। इस तरह की पोस्टरबाजी से शहर में नफरत फैलने और आपस में प्यार-मोहब्बत का माहौल खत्म होने की आशंका जाहिर की गई है। इस मामले में जिला प्रशासन से बेहद बारीकी और ईमानदारी के साथ जांच करने की मांग की गई है ताकि उन असामाजिक तत्वों को बेनकाब किया जा सके जो अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करना चाहते हैं।
​आगामी 2027 के चुनावों के संदर्भ में सतर्क करते हुए कहा गया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को ऐसा मौका नहीं दिया जाना चाहिए जिससे जनपद का माहौल बिगड़े। हर हाल में एक-दूसरे के साथ प्यार-मोहब्बत से रहने और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

​बाइट: मौलाना मुफ़्ती ज़ुलफ़िकार अली, शहर मुफ़्ती मुज़फ़्फ़रनगर एवं पूर्व सदस्य, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed