सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर, 07 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची का बयान सामने आया है। उन्होंने ध्वस्तीकरण स्थल पर मिले प्राचीन कुएं को लेकर वहां खुदाई किए जाने की बात कही है। साध्वी प्राची ने कहा कि ध्वस्तीकरण स्थल की खुदाई होनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि खुदाई में यदि शव मिले तो “तुम्हारे” और शिव मिले तो “हमारे”। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी खुदाई हो रही है, वहां-वहां शिव मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जिस अवैध बिल्डिंग को हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया था, प्रशासन ने कोर्ट की आज्ञा का पालन करते हुए उसे हटाया है। साध्वी प्राची ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले को लेकर राजनीति करने वालों को “सड़ी-गली मानसिकता” का बताया और कहा कि ऐसे लोग कभी सुधर नहीं सकते।

साध्वी प्राची ने कहा कि वह लोग न कोर्ट का सम्मान करते हैं, न सरकार का सम्मान करते हैं और न सनातन का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार, ऐसे लोग ओछी राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस अवैध बिल्डिंग को हटाया गया, वहां एक ऐतिहासिक कुआं मिला है। साध्वी प्राची ने कहा कि इस कुएं और ध्वस्तीकरण स्थल की खुदाई होनी चाहिए।

छपार की घटना पर भी दिया बयान

मुजफ्फरनगर जनपद में जन्माष्टमी की रात नाबालिग युवती के साथ अपहरण के बाद हुए दुराचार के मामले को लेकर भी साध्वी प्राची ने बयान दिया। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

साध्वी प्राची ने दावा किया कि ऐसी घटनाओं के लिए मदरसों में दी जाने वाली तालीम जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं इसी कारण बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए कार्रवाई को उचित बताया।

साध्वी प्राची ने कहा—

“जो सहारनपुर के अंदर अवैध बिल्डिंग थी, उसको हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया था। और जब कोर्ट ने आदेश दिया तो कोर्ट की आज्ञा का पालन करते हुए प्रशासन ने उसको हटाया। तो इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि अवैध बिल्डिंग में ऐतिहासिक कुआं मिला है और इसकी खुदाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, खुदाई में शव मिलने पर “तुम्हारे” और शिव मिलने पर “हमारे”।

बाइट — साध्वी प्राची, हिंदूवादी नेत्री

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed