भाजपा नेता अमित राठी ने कश्यप परिवार को बंधाया ढांढस, 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में वंश कश्यप की नहर में डूबने से हुई मौत के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित राठी पीड़ित कश्यप परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।

बता दें कि करीब दो दिन पहले भोपा थाना क्षेत्र के बेलड़ा गांव में मेले के दौरान विवाद हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक विवाद के बाद जान बचाने के लिए वंश कश्यप ने नहर में छलांग लगा दी थी, जिसके बाद वह लापता हो गया था। बुधवार शाम उसका शव भोपा के पास गंगनहर से बरामद हुआ। मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बाद में फरार आरोपी अल्ताफ उर्फ भूरा की गिरफ्तारी की भी जानकारी सामने आई।

वंश कश्यप की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, परिवार की एक बेटी को सरकारी नौकरी, माता को रोजगार तथा कच्चे मकान को पक्का कराने की मांग की थी।

परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए अमित राठी ने मौके से ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जानसठ से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने तथा परिवार की एक बेटी को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

अमित राठी ने कहा कि कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

#Muzaffarnagar #Bhopa #KashyapSamaj #AmitRathi #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed