घर में घुसकर बिजली का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक बरामद
राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने घर में घुसकर बिजली का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ बिजली का तार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, दधेडू खुर्द निवासी रुस्तम अली ने तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और केबल का बंडल व करीब 200 मीटर वायर चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोरों ने बिजली फिटिंग को भी क्षतिग्रस्त किया और चोरी का सामान बाइक संख्या UP-12-BF-3805 से लेकर फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा संख्या 161/26, धारा 305A/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह को सौंपी गई।
2 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दधेडू खुर्द चरागाह के सामने चक रोड पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ मो. अली पुत्र असगर, निवासी मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का बिजली का तार और घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स ग्रे-ब्लैक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कसाना और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

