मलूक नागर के बयान पर सपा का फूटा गुस्सा! मुजफ्फरनगर में नेताओं ने पोस्टर फूंककर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को लेकर पूर्व सांसद मलूक नागर की कथित विवादित टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मलूक नागर के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पोस्टर फूंककर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा मीडिया के सामने कही गई बात को गलत तरीके से पेश किया गया, जिसके बाद मलूक नागर ने उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

सपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता के खिलाफ व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मलूक नागर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जताया।

सपा नेताओं ने मांग की कि मलूक नागर अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवादित टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी गई तो पार्टी कार्यकर्ता आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सतेंद्र पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट — सतेंद्र पाल, सपा नेता

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #SamajwadiParty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *