बुलंदशहर में मांगेराम त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के युवाओं ने खोला मोर्चा, मकसूदपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही त्यागी समाज की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। बुलंदशहर के मकसूदपुर स्थित त्यागी फार्म हाउस में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे त्यागी समाज के युवाओं और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मौजूद युवाओं और ग्रामवासियों ने मांगेराम त्यागी के समर्थन में खुलकर एकजुटता जताई। लोगों ने कहा कि वे समाज के हितों से जुड़े संघर्ष में मांगेराम त्यागी के साथ मजबूती से खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर तन, मन और धन से उनका सहयोग करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि मांगेराम त्यागी लंबे समय से समाज के लोगों के सुख-दुख में सक्रिय रहते हैं और समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर धरातल पर संघर्ष करते रहे हैं। युवाओं का कहना था कि समाज के लिए जिस सक्रियता से मांगेराम त्यागी काम कर रहे हैं, उससे युवाओं और समाज के परिवारों में उनके प्रति समर्थन बढ़ा है।

बैठक में त्यागी सभा भवन को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सभा भवन पूरे त्यागी समाज की साझा धरोहर है। इसे किसी राजनीतिक दल का कार्यालय या राजनीतिक गतिविधियों का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। सभा भवन का उपयोग सामाजिक सुधार, समाज की कुरीतियों को दूर करने, युवाओं के उत्थान और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए किया जाना चाहिए।

बैठक में युवाओं की बढ़ती सक्रियता को 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना गया। मौजूद लोगों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *