अंकित बालियान के परिजनों से मिले मुजफ्फरनगर के चरथावल विधायक पंकज मलिक, दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक आज शामली जनपद के ग्राम बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत हरियाणवी गायक एवं कलाकार अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंकित बालियान की बुधवार शाम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पंकज मलिक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि अंकित बालियान की हत्या बेहद पीड़ादायक एवं निंदनीय घटना है।

सपा विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #Shamli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *