गोरखपुर की प्रिया मिश्रा को लोजपा (रामविलास) में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव
गोरखपुर से खबर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार करते हुए गोरखपुर की प्रिया मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
महिला प्रकोष्ठ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीतिसूर्या उपाध्याय द्वारा प्रिया मिश्रा को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह अपनी कार्यकुशलता, मेहनत और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिला संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रिया मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीतिसूर्या उपाध्याय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनका लक्ष्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के बीच संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहेगा।
प्रिया मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगी।
प्रिया मिश्रा की नियुक्ति पर गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का विस्तार और तेजी से होगा।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Gorakhpur #LJPRamvilas

