­

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले रालोद प्रतिनिधि, दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रतिनिधिमंडल ने बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और छपरौली विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित गांगनौली एवं आसपास के गांवों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय लोगों की मांगों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान हाईवे से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय जनता की सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

 #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *