शेरपुर के सैकड़ों किसानों ने थामा भाकियू (अराजनैतिक) का दामन, धर्मेंद्र मलिक ने दिलाई सदस्यता

मुजफ्फरनगर। जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की। महानगर अध्यक्ष शहजाद राव के नेतृत्व में सभी किसान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे, जहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और विधिवत सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा गांव-गांव तक किसानों की आवाज बुलंद होगी।

महानगर अध्यक्ष शहजाद राव ने कहा कि किसान लगातार संगठन की नीतियों और संघर्षशील कार्यशैली से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू (अराजनैतिक) भविष्य में भी किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी और किसी भी स्तर पर किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों ने कहा कि वे संगठन की किसान हितैषी नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर भाकियू (अराजनैतिक) से जुड़े हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में तारिक प्रधान, मेहबूब अली, अली हसन, हकीकत, अनीस, अफजल, रईस आलम, हसरत, हनीफ ठाकुर, राहत खान, मोहम्मद सारुख, रिजवान, फुरकान, अबुज़र, नदीम, दुल्ला खान, दिलशाद चेयरमैन, हाजी सत्तार, जब्बार, शहज़ाद, शाहिद, जावेद, इसराइल, हाजी आलम, गफ्फार सहित ग्राम पंचायत शेरपुर के सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *