डॉ. प्रदीप त्यागी दूसरी बार बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक
हरिद्वार।रुड़की निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं अशासकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा उनके मनोनयन की घोषणा किए जाने के बाद शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डॉ. प्रदीप त्यागी बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न आनुषांगिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई। लंबे समय से वे शिक्षक हितों और शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, ओमप्रकाश जमदग्नि, अजीत सिंह, श्यामबीर सैनी, देशराज कर्णवाल, मयंक गुप्ता, मेयर अनीता ललित अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि डॉ. प्रदीप त्यागी का पुनः मनोनयन उनके वर्षों के समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रकोष्ठ और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
प्रधान हरिओम त्यागी खाइखेड़ी ने भी डॉ. प्रदीप त्यागी को बधाई देते हुए कहा कि समाज और शिक्षा जगत के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है तथा यह नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
राजसत्ता पोस्ट के संपादक अनुज त्यागी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. प्रदीप त्यागी लंबे समय से शिक्षा, समाज और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका पुनः प्रदेश संयोजक बनना उनकी कार्यशैली, अनुभव और जनस्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
अपने पुनः मनोनयन पर डॉ. प्रदीप त्यागी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों, शिक्षा की गुणवत्ता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।#AnujTyagiPost #RajsattaPost

